हज़ारीबाग: घायल बेटे को 2 किमी कंधे पर लाद परीक्षा दिलाने पहुंचे पिता
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी के प्लस टू विद्यालय में सोमवार को एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। बेलतू गांव निवासी रामवृक्ष साव अपने घायल बेटे ओम प्रकाश कुमार को कंधे पर उठाकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। सड़क हादसे में बेटे का पैर टूट गया था, लेकिन पिता ने हार नहीं मानी और करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर उसे विज्ञान की परीक्षा दिलाई।