हज़ारीबाग: अंबा प्रसाद का पुलिस प्रशासन पर हमला, लगाए गंभीर आरोप
पुलिस प्रशासन पर अंबा प्रसाद के गंभीर आरोप। हजारीबाग:बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने रामगढ़ पुलिस पर कॉर्पोरेट के लिए काम करने और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।अंबा प्रसाद ने कहा कि केरेडारी क्षेत्र में बिना नियम-कानून लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।