काशी की पुलिसिंग को ISO का तमगा, चौक बना वाराणसी कमिश्नरेट का पहला ISO प्रमाणित थाना
वाराणसी कमिश्नरेट के थाना चौक को ISO-9001:2015 प्रमाणपत्र मिला है। इसके साथ ही चौक कमिश्नरेट का पहला ISO प्रमाणित थाना बन गया है। करीब तीन महीने तक चले थर्ड पार्टी ऑडिट में जनशिकायत निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क, आगंतुक सुविधाओं और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई समेत 20 से अधिक बिंदुओं पर थाने की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया।
प्रमाणपत्र मिलने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना चौक का निरीक्षण किया और कार्यालय, मालखाना तथा साइबर हेल्पडेस्क समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
#VaranasiPolice #Varanasi #Kashi #Banaras #ChowkPoliceStation #ISO9001 #ISOCertified #UPPolice #VaranasiCommissionerate #PoliceCommissioner #MohitAgarwal #MissionShakti #CyberHelpDesk #SmartPolicing #UPNews #VaranasiNews #KashiNews #BanarasNews #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Sep 28, 2026