बांसगांव: बांसगांव-कौड़ीराम नहर सूखी, किसानों को धान रोपाई में सिंचाई के लिए महंगे डीजल इंजन का सहारा लेना पड़ रहा
गोरखपुर के बांसगांव में धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में बांसगांव-कौड़ीराम नहर सूखी पड़ी है। नहर में अब तक पानी नहीं पहुंचने से क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। बारिश न होने के कारण किसान महंगे डीजल इंजन से सिंचाई कर धान की रोपाई करने को मजबूर हैं। यह नहर सरयू नहर परियोजना के तहत किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।