मधेपुरा: बीएन मंडल स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में बुधवार को मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, डीडीसी अनिल बसाक एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, साइक्लिंग, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलों का आयोजन होगा।