मधेपुरा: तुलसीबाड़ी में महिला की संदिग्ध मौत, मायकेवालों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीबारी वार्ड सात में सोमवार की शाम एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान तुलसीबाड़ी वार्ड सात निवासी कुंदन यादव की पत्नी नीलू देवी के रूप में हुई।