मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की फुलेरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल की बरामदगी की
जयपुर ग्रामीण की फुलेरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी करण सोनी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।