चौमूं: चोंमू के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बिलाधाम हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 51 कुण्डीय शिव शक्ति महायज्ञ का समापन हुआ
Chomu, Jaipur | May 30, 2026 चौमूं शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिलाधाम हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 51 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति, ब्राह्मण विदाई और विशाल भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संतोषी माता राम दरबार मंदिर के महामंडलेश्वर बालक दास महाराज और हनुमान मंदिर के महंत बिंटू महाराज के सानिध्य में यह महायज्ञ संपन्न हुआ।