पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाना क्षेत्र में बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर की गई हत्या
राजधानी पटना में बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास की है। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोपाल खेमका देर रात बांकीपुर क्लब से घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने गोली मार दी।