अंबाह: कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ा, खेत में डूबे बुजुर्ग को मढ़ैयागांव ग्रामीणों ने बचाया
Ambah, Morena | Sep 6, 2026 कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से खेतों में पानी भरने के बीच रविवार दोपहर मालिया गांव निवासी 65 वर्षीय विद्याराम कुशवाहा अपनी हरी बाजरे की फसल काटने खेत पहुंचे। पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरकर वह डूबने लगे। पास में भैंस चरा रहे ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और तुरंत बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली।