चास: गोपालपुर तालाब में स्नान करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी
Chas, Bokaro | Apr 18, 2026 बोकारो जिले के चास अंतर्गत अलकुशा के गोपालपुर तालाब में आज शनिवार को स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।इस घटना की खबर सुन आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फेल गई है।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि मृतक का पहचान चास बोकारो निवासी JLKM पार्टी के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार महतो के पिता धीरन महतो के रूप में हुआ है।वह तालाब में स्नान करने पहुचे थे।