लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ के पास दाल लादकर बिहार जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल, आगे चल रहे ट्रेलर से टकराया
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे दाल लादकर बिहार जा रही ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर आगे चल रही गिट्टी लदी ट्रेलर से जा भिड़ी। जिससे ट्रक पर लदी दाल सड़क पर बिखर गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग दाल बटोरने में जुट गए। दुर्घटना के 1 घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।