धौलपुर: जिला पुलिस ने चलाया एरिया डॉमिनेशन अभियान, 179 अपराधी गिरफ्तार
जिला पुलिस के द्वारा पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर दो दिवसीय अभियान चलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी थानों की 71 पुलिस टीमों ने 279 जगहों पर दाबिशें देकर 179 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सामूहिक बलात्कार के इनामी, हत्याकांड में फरार चल रही इनामी महिला आरोपी शामिल है। पुलिस ने शराब को भी जप्त किया है।