धौलपुर: दूबेपुरा स्कूल के क्षतिग्रस्त होने पर पुननिर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले ग्रामीण
अगस्त में हुई बरसात के बाद जलभराव के कारण जिले के दूबेपुरा का राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी मरम्मत को लेकर सोमवार को ग्रामीण ने डीएम से मिलकर मरम्मत कार्य किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया है की। गांव का स्कूल पोखर के किनारे बना हुआ है। बरसात के दिनो मे स्कूल की दीवारों पर दरार आ गई है। स्कूल को पास के गांव में चलाया था।