धौलपुर: सरकारी शिक्षक से 5 लाख 23 हजार रुपए की ठगी
क्रेडिट कार्ड के नाम पर की ठगी
र। धौलपुर जिले में कार्यरत अलवर जिले के निवासी एक सरकारी शिक्षक के साथ साइबर ठगों ने 5 लाख 23 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे शिक्षक सदमे की हालत में है। पीड़ित शिक्षक ने एसपी से मामले का खुलासा कर ठगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।