मनोहरथाना: टांडी बामलाबेह व नट गांव के निवासियों के अवैध लाइट कनेक्शन को लेकर हुआ विवाद, 15 व्यक्ति घायल
टाडी बामलाबेह गांव में नट का पूरा गांव की ओर से विद्युत आ रही है । नट का पुरा गांव के ग्रामीणों द्वारा दो दिन पूर्व विद्युत पोल पर से तार काट दिए । जिसके चलते टांडी बामलाबेह में विद्युत सप्लाई बंद हो गई । अवैध कनेक्शन को जोड़ने की बात पर दोनों गांव के ग्रामीण आपस में भिड़ गए । जिसके चलते लगभग 15 व्यक्ति घायल हुए । दोनों पक्षों में थाने मामला दर्ज नहीं कराया।