खलीलाबाद: गाजीपुर मगहर बायपास रोड से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बुधवार सुबह गाजीपुर-मगहर बायपास रोड गेट के पास से जाकिर खान निवासी भरपूरवा व रामरतन यादव उर्फ भंवर यादव निवासी भैंसहिया को पकड़ा गया। दोनों काफी समय से फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।