सरदारपुर: सरदारपुर में भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सोयाबीन व मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग
Sardarpur, Dhar | Oct 10, 2025 भारतीय किसान संघ द्वारा सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौपा। भारतीय किसान संघ द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि खरीफ फसल सोयाबीन मक्का एवं अन्य जिंसों की पीला मोजक एवं जल भराव से जो फसले खराब हुई हैं उनका जिन क्षेत्रों में सर्वे नहीं हुआ है वहा सर्वे किया जाए या रकबे के मान से मुआवजा, राहत राशि दी जाए।