सरदारपुर: सरदारपुर में कुमारपाट रोड पर जुआ खेलते 2 युवक गिरफ्तार, ₹2760 ज़ब्त, मामला दर्ज
Sardarpur, Dhar | Oct 10, 2025 सरदारपुर में कुमारपाट रोड़ से जुआ खेलते 2 युवकों को सरदारपुर थाना पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों पर पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सोहेल पिता अब्दुल निवासी कुमारगड्डा सरदारपुर व अजय पिता नानुराम निवासी हरिजन मोहल्ला सरदारपुर को कुमार पाट रोड़ से अवैध रुप से जुआ खेलते हुए पकड़ा।