बलिया: बलिया से 1043 चयनित अभ्यर्थी लखनऊ होंगे रवाना, नियुक्ति पत्र वितरण के लिए एसपी ने की बैठक
Ballia, Ballia | Jun 14, 2025 आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में 15 जून को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल कराने के लिए शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में गंगा बहुद्देशीय सभागार, में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।