बलिया: दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को मिलेगा पुरस्कार, 15 जुलाई तक करें आवेदन
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार,15 जुलाई तक जमा करें आवेदन पत्र। यह जानकारी शुक्रवार की शाम चार बजे विकास भवन स्थित कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने दी। बताया कि राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है।