बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड ग्राउंड पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाईन में शुक्रवार की सुबह आठ बजे साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।