बलिया: सतनी सराय के पास रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव की पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
Ballia, Ballia | Jun 13, 2025 सतनी सराय के पास गुरुवार रात रेलवे ट्रैक किनारे मिले अधेड़ के क्षत-विक्षत शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान करिहरा गांव (थाना सुखपुरा) निवासी बृजबिहारी सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है।