कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी लापता, अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। तलाश करने पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज करली है।