आरा: बभनिआव में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मारकर किया जख्मी, हिस्से और कमरे को लेकर हुआ विवाद
Arrah, Bhojpur | Nov 13, 2026 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान बभनियाव गांव निवासी ललित यादव के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच हिस्से के बंटवारे और कमरे को लेकर विवाद चल रहा था।