दतिया: हथलई में ज़मीन विवाद: लाठी-डंडों से हमले में पिता-पुत्र सहित तीन घायल, पुलिस पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप
Datia, Datia | May 13, 2026 दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के हथलई गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खेत पर कुएं की सफाई करवा रहे परिवार पर विरोधी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित सुनील पाल ने बताया कि गांव के प्रकाश पाल, शिवराम पाल और अशोक पाल से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।