बरेली: बरेली में स्कूल पहुंचे डीएम अविनाश सिंह, बच्चों से पढ़ाई के सवाल पूछे और रसोई में मिड-डे मील की जांच की
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को बिथरी चैनपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी और आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से विद्यालय में शिक्षा और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखी गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद किया और उनसे पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे।