तिसरी: बिजली कर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज
Tisri, Giridih | Apr 27, 2026 तिसरी तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत में बिजली विभाग और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में तिसरी थाना में कृष्ण लाल वर्णवाल, उपेंद्र साव और कुणाल सिंह उर्फ महेश प्रसाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सहायक अभियंता प्रदीप राय के आवेदन पर की गई है।