भोरे: चफवा गांव में एक किशोर घर से अचानक हुआ लापता, परेशान होकर चिंतित परिजनों ने थाने में दी तहरीर
भोरे थाना क्षेत्र के चफवा गांव में एक किशोर घर से अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का कुछ अता पता नहीं चला तो परेशान होकर चिंतित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर किशोर की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है। चफवा गांव निवासी विंध्याचल भगत का पुत्र राजू कुमार बीते शनिवार की शाम से लापता हो गया है। पुलिस किशोर का पता लगाने में जुट गई है।