भोरे: बनकटा जगदारी गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर एक युवक को मारपीट कर किया जख्मी, मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जगदारी गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं बचाने आए परिवार के तीन सदस्यों को भी पीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में पुलिस जुट गई है। बनकटा जगदारी निवासी छटू चौहान अपना बकाया पैसा मांगने दीनानाथ चौहान के पास गए थे।