कैराना: डीएम ने कैराना में कांवड़ मार्ग व यमुना घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Kairana, Shamli | Jul 25, 2024 गुरुवार को डीएम रवींद्र सिंह कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए कैराना में यमुना ब्रिज पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ मार्ग के साथ ही घाट पर की गई व्यवस्थाओं तथा मेले का निरीक्षण किया। घाट पर तैनात गोताखोरों के बारे में जानकारी की गई। इसके अलावा ब्रिज पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक दवाइयों एवं कांवड़ियों के उपचार के संबंध में भी जानकारी की गई।