मुगलसराय: मुगलसराय में विहिप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर किया प्रदर्शन, जताया विरोध
आज गुरूवार दोपहर 02 बजे मुगलसराय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित विवादित बयान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खड़गे ने प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो देश की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं।