अनूपगढ़: अनूपगढ़ में पब्लिक पार्क के पास नारायण शिक्षा विकास ट्रस्ट ने कैंसर और नशा मुक्ति के लिए अभियान की प्रेस कॉन्फ्रेंस की
अनूपगढ़ पब्लिक पार्क के पास आज शनिवार दोपहर 2:30 बजे नारायण शिक्षा विकास ट्रस्ट की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। नारायण शिक्षा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र जैन ने बताया कि संस्था के द्वारा अनूपगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा और वही नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क मेडिकल कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।