अनूपगढ़: अनूपगढ़ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने वाले ने महाराजा होटल पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जांच अधिकारी पर लगाए आरोप
अगस्त 2024 को श्री विजयनगर निवासी गुरमुख दास और हिमाचल निवासी सुरेश कुमार ने कुछ लोगों पर जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच एसआई सरदार सिंह मीणा के द्वारा की जा रही थी। आज शुक्रवार दोपहर 3:30बजे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गुरमुख दास ने जांच अधिकारी सरदार सिंह मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।