अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में हुई चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में कुछ दिन पहले एक साथ चार दुकानों में चोरी हुई थी जिसका मामला अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकानदार के द्वारा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार सुबह 10बजे बताया कि इस मामले में पुलिस ने चोरों से चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी प्रिंस चुचरा को भी गिरफ्तार कर दिया गया है।