अनूपगढ़: अनूपगढ़ की सेठ चानण दास नागपाल अरोड़वंश धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
अनूपगढ़ की श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा अरूट महाराज की जयंती के अवसर पर सेठ चानण दास नागपाल अरोड़ावंश धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष सौरभ सेतिया आज शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बताया कि इस रक्तदान शिविर में अब तक 65 यूनिट रक्त का संग्रहण किया जा चुका है। रक्त वीरों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे है।