अनूपगढ़: अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास बैलगाड़ी चालक को बैल ने मारी टक्कर, उसकी हालत गंभीर
अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक बैलगाड़ी चालक को बैलगाड़ी के ही बैल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बैलगाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे भीड़ के द्वारा अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल से आज शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैलगाड़ी चालक गुरदीप सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।