खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में बेटी के घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंचे पिता, भाई और छोटे दामाद की ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।