गाज़ीपुर: पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए DM-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए निर्देश
गाजीपुर में आज पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने रविवार को मय पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।