गाज़ीपुर: गाजीपुर में सीएम योगी ने कहा, परिवारवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर देश के लिए कार्य करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर जिले के हथियाराम मठ पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सिद्धपीठ स्थित बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन-पूजन किया। करीब पंद्रह मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन संवाद संगम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर देश की अपनी पहचान होती है।