गाज़ीपुर: गाजीपुर न्यायालय ने हत्या के मामले में तीन साल बाद आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए किया बरी
गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर, पुराना गल्ला मंडी निवासी गोलू उर्फ अमित कुमार गुप्ता, पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार गुप्ता, जो हत्या के एक मामले में आरोपी था, को जिला सत्र न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।मामले की सुनवाई जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में कुल 9 पेश किए।