मुरैना नगर: मुरैना में पहल परिवार की भव्य तिरंगा यात्रा,11 साल से कायम परंपरा,वंदे मातरम् और ‘भारत माता की जय’ से गूंजा पूरा शहर।
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर पहल परिवार ने लगातार 11वें वर्ष भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।जिलाध्यक्ष डॉ.विवेक राठी ने बताया कि शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शुरू यात्रा एमएस रोड,ओवरब्रिज चौराहा,सदर बाजार,स्टेशन रोड और हनुमान चौराहा होते हुए झंडा चौक पहुंची।बच्चों,महिलाओं और शहरवासियों ने तिरंगे लेकर वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारे लगाए