पानीपत: मुख्यमंत्री की जुबान फिसली, 9 मार्च की जगह 9 मई को बताया मतदान, पन्ना प्रमुखों को किया संबोधित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पानीपत के सेक्टर-24 स्थित एमजेआर मैदान में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ठंडी पड़ गई है, वे शांत होकर बैठे हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जोश से मैदान में हैं।