चकरनगर: दुर्गानगर मोहल्ले में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 4 महिलाएं व 2 पुरुष घायल, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बा के दुर्गानगर मोहल्ले में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट में 4 महिलाएं सहित दो पुरुष घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों का निकट समुदायिक स्वास्थ केंद्र राजपुर में मेडिकल कराया।उधर दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की घटना है।पुलिस जांच में जुटी।