भभुआ: सिहोरिया से तीन कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा: S P
Bhabua, Kaimur | Apr 3, 2026 चांद थाने के सिहोरिया से तीन कट्टे एवं एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस संदर्भ में कैमूर एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार की दोपहर बताया पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी गोलू कुमार, राकेश यादव, रंजय सिंह , शुभम मिश्रा,शुभम जायसवाल सभी चांद थाना क्षेत्र के बताए जाते हैं।