पयागपुर: हुजूरपुर विकास खंड में तैनात आशा बहुओं को तीन माह से नहीं मिला वेतन, डीएम को दिया पत्र
हुजूरपुर विकास खंड मे कार्यरत आशा बहुओं ने सोमवार दोपहर 3बजे डीएम कार्यालय पर पहुंच कर डीएम को एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे कहा की उनको तीन माह से वेतन नहीं मिला। आशा बहुओं का कहना है की चिरैया टांड के अधीक्षक के मनमानी की वजह से उन्हें वेतन नहीं मिला तथा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गई। उनके द्वारा सीएससी अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।