चांनन थाना क्षेत्र के कुसोना गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक महिला ने विषपान कर लिया परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने रविवार दोपहर 2:00 बजे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया ।मृत्तिका के पुत्र कमल यादव ने बताया कि सभी लोग खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान शोभा देवी घर में अकेली थी किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया।