सदर: दीपावली पर हादसों से निपटने के लिए SRN अस्पताल तैयार, ट्रॉमा सेंटर में 46 बेड आरक्षित, बर्न यूनिट अलर्ट पर
Sadar, Allahabad | Nov 8, 2026
प्रयागराज में दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने और सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल ने तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 46 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहीं, बर्न यूनिट को भी अलर्ट पर रखा गया है। यहां झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए दवाइयों और जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है।