तालबेहट: तालबेहट के पठोरी के पास रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिली अज्ञात महिला की पहचान कोटरा निवासी बबली के रूप में हुई
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठौरी के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। जहां महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।वही पुलिस की सार्थक पहल के चलते मृतक महिला की पहचान ग्राम कोटरा निवासी बबली पत्नी जयपाल उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।