बदरवास: बदरवास कस्बे में दो दुकानों में भीषण आग, ढाई घंटे में पाया काबू, लाखों का सामान खाक
शिवपुरी जिले के बदरवास पुलिस थाने के सामने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को दो दुकानों में भीषण आग लग गई। किराना और बेकरी की दुकानों में भड़की आग को करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर बिग्रेड की मदद से काबू किया जा सका। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।